फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   big road accident in kannauj Truck hit many vehicles

यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से यूपीडा कर्मियों समेत चार की मौत, 25 घायल

Wed, 03 Feb 2021 10:48 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Feb 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
big road accident in kannauj Truck hit many vehicles
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह चार बजे के करीब तालग्राम थाने के भीखमपुर बेहटा गांव के पास भीषण हादसा हुआ। खराब खड़ी बस को सुरक्षित कर रहे यूपीडा के दो कर्मचारियों को ट्रक ने रौंदते हुए बस और आगे खड़ी यूपीडा की कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में यूपीडा के दोनों कर्मचारियों, बस चालक व एक बस यात्री की मौत हो गई और बस सवार 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा और सैफई मिनी पीजीआई भेजा गया। डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक का चालक और खलासी भाग निकले। बिहार के थाना मधुबनी में गांव नसरापुर निवासी चालक हीरालाल (37) श्रीदेव ट्रैवल्स की स्लीपर बस में बुधवार की सुबह जयपुर से करीब 70 सवारियों को लेकर सहायक चालक राजेश कुमार(30) के साथ बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना तालग्राम के गांव भीखमपुर बेहटा के पास सुबह चार बजे बस की हेड लाइट खराब हो गई। बस साइड में खड़ी कर हीरालाल लाइट ठीक करने लगे। इसी बीच यूपीडा गश्ती टीम कार से पहुंच गई। बस के आगे कार को पार्किंग लाइट जलाकर खड़ा कर दिया।

पीछे से बस को सुरक्षित करने के लिए सेवानिवृत्त फौजी यूपीडा के सुरक्षा कर्मी सुदेश यादव (50) निवासी खिरिया, भाग्यनगर, थाना किशनी, मैनपुरी और शैलेष कुमार (48) निवासी फतेहगढ़ी, किशनी मैनपुरी प्लास्टिक का सेफ्टी क्रोन (बैरिकेड) रोड पर रखकर बैरिकेडिंग करने लगे।

इसी दौरान तेज रफ्तार से आए ट्रक ने यूपीडा सुरक्षाकर्मी सुदेश यादव और शैलेष कुमार को रौंद दिया। दोनों के चिथड़े उड़ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक ने बस और यूपीडा की कार को जोरदार टक्कर मारी।

इससे हेड लाइट ठीक कर रहे बस चालक हीरालाल और बस यात्री गोविंद राम(24) निवासी नरचाह बिहारी, थाना जाले, मधुबनी बिहार की मौत हो गई। बस चालक की सैफई पीजीआई और यात्री गोविंद राम की उपचार के दौरान तिर्वा मेडिकल कालेज में मौत हो गई।

हादसे में बस सवार 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा और सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया। मौके से ट्रक का चालक और परिचालक भाग गया। डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

हादसे में घायल
यूपीडा कार चालक सुनील कुमार(50), पूर्व फौजी यूपीडा कर्मी संतोष कुमार(52), रामवीर(51), बिहार जिले के सीतामढ़ी थाना नानपुर मलोया निवासी बिट्टूदास(27) पुत्र रामदास, थाना पुपरी बलहा मकसूदनपुर के मुकेश कुमार (32) पुत्र रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

वहीं बिहार के थाना सोनवर्षा लालबंधी के राजमंडल (40), धीरज मंडल (30) पुत्रगण बैजनाथ मंडल, थाना नानपुर मलबाई निवासी नंदलालदास (40) पुत्र गुरुदास, मनिहारी सोनवर्षा के आफताब (34) पुत्र मो. सुल्तान, पश्चिमी चौवास मदनपुर के राकेश कुमार राय (45) पुत्र सकलराय, इनकी पत्नी संगीता देवी(40), पुत्री आयुषी (8),  पुत्र पियूष (5), आयुष (3), मुआव साहनी (55), शिवपूजन(28), इंद्रजीत (50) पुत्र रामदास, उपेंद्रराय (30) पुत्र  प्रह्लाद राय, सिपोला किशनपुर फुलवारी निवासी रामलखन महतो(60),  दीपक कुमार (26), उंजीलाल, श्रुतियानंद मुखिया  (43) पुत्र रामसमुदर, जय कुमार पासवान (22) पुत्र रामारूज पासवान समेत 25 लोग घायल हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed