{"_id":"6073d046b69a795006415c9d","slug":"big-road-accident-in-etawah-three-people-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इटावा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने 11 को कुचला, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इटावा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने 11 को कुचला, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
Mon, 12 Apr 2021 10:14 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:14 AM IST
सार
- कार पंचर हो जाने पर टायर बदलते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
इटावा में दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा-कानपुर हाईवे पर सरायमिट्ठे गांव के पास सोमवार तड़के कार का पंचर पहिया बदलते समय तेज रफ्तार ट्रक ने 11 लोगों को कुचल दिया। घायल करीब ढाई घंटे तक हाईवे पर तड़पते रहे, किसी ने मदद नहीं की। एक राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
पिता, पुत्र और कार चालक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आठ घायलों को गंभीर हालत में चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया गया है। सात सीट वाली अर्टिगा कार में दो बच्चों समेत 11 लोग सवार थे। झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के गांव सेमरी निवासी बुद्ध सिंह (55) पत्नी रूपा के साथ दिल्ली के मायापुरी में रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करते थे।
उनका बेटा दीपक (25) पत्नी प्रीति व एक साल के बेटे के साथ नोएडा के कालीचरन मार्ग कासना में रहकर केमिकल फैक्ट्री में काम करता था। प्रीति ने बताया कि ससुर, पति समेत 11 लोग रविवार को कार टैक्सी बुक कराकर दिल्ली से गांव आ रहे थे। सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे हाईवे पर बकेवर थाना क्षेत्र के सरायमिठ्ठे गांव स्थित किशनपुर माइन के पास कार का टायर पंचर हो गया।

सुल्तानपुरी, नई दिल्ली निवासी चालक कमरुजमा (50) ने सभी को उतार दिया और हाईवे पर ही कार खड़ी कर पहिया बदलने लगा। कार सवार सड़क पर खड़े थे। इटावा की ओर से आया तेज रफ्तार ट्रक कमरुजमा और कार सवारों को कुचलता हुआ निकल गया। खून से लथपथ होकर सभी सड़क पर गिर गए।
प्रीति ने बताया कि वह किसी तरह खड़ी हुई और हाईवे से गुजर रहे लोगों से मदद की गुहार लगाई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हाथ जोड़े, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। एक राहगीर ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस व एंबुलेंस मौके पर आई और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
कार चालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, बुद्ध सिंह और दीपक की अस्पताल में मौत हो गई। आठ घायलों को डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ट्रक और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है।
यह हुए घायल
बुद्ध सिंह की पत्नी रूपा (45), दीपक की पत्नी प्रीति (20), दीपक का एक साल का बेटा आदि, संदीप (30) उसकी पत्नी सीमा (22), प्रमोद मनोहर (25) उसकी पत्नी और आठ माह की बेटी रिया