फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big disclosure in the case of woman's murder in kanpur

खुलासा: दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने 50 हजार में सुपारी लेकर शूटरों से कराई थी महिला की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Jul 2021 06:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Jul 2021 06:13 PM IST
सार

मकसूदाबाद निवासी शशि गौतम शुक्रवार रात घर पर अकेली थीं। छत पर सो रही थीं। रात में बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Big disclosure in the case of woman's murder in kanpur
बिठूर हत्याकांड: दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने सुपारी लेकर कराई थी महिला की हत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बिठूर के मकसूदाबाद गांव में हुई शशि गौतम उर्फ अंगूरी की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर कर दिया। दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने 50 हजार रुपये में सुपारी लेकर वारदात को अंजाम दिलाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने दस्यु सुंदरी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गांव के ही सरकारी शिक्षक व उसके बेटे ने ब्लैकमेल से तंग आकर सुपारी दी थी। दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल के सामने लोकसभा चुनाव लड़ा था। 
विज्ञापन


मकसूदाबाद निवासी शशि गौतम शुक्रवार रात घर पर अकेली थीं। छत पर सो रही थीं। रात में बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार सुबह उनका शव पड़ा मिला था। डीसीपी पश्चिम संजीव त्यागी ने बताया कि गांव निवासी सरकारी शिक्षक महेश शर्मा के शशि गौतम से पिछले एक दशक से अवैध संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के घर का पूरा खर्च चलाने के साथ उसका घर तक उसी ने बनवाया था। महेश ने पूछताछ में बताया कि शशि लगातार उसको ब्लैकमेल कर रही थी। सरेआम बेइज्जत करती थी। बदले में रकम मांगती थी।

इसलिए उसने अपने बेटे अमित शर्मा के साथ मिलकर शशि की हत्या की साजिश रची। अमित अकबरपुर के नेहरू नगर निवासी दस्यु सुंदरी सीमा यादव को जानता था। करीब एक महीने पहले उसने पूरा मामला सीमा को बताया।

सीमा ने 50 हजार रुपये में सुपारी ले ली। शुक्रवार रात सीमा के शूटर मंगलपुर कानपुर देहात निवासी अनुज उर्फ अनुराग यादव, सत्यम शर्मा व बसखारी अंबेडकर निवासी अमर यादव शशि के घर पहुंचे। रस्से के सहारे उसकी छत पर गए और शशि की गोली मारकर हत्या कर दी। 

10-10 हजार रुपये शूटरों को दिए
एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सुपारी की रकम महेश ने सीमा यादव को दे दी थी। सीमा ने शूटर अनुज, सत्यम और अमर को 10-10 हजार रुपये दिए थे। रकम लेने के बाद ही आरोपियों ने शशि को मौत के घाट उतारा।

पुलिस की जांच पता चला कि दो सप्ताह पहले शूटर मकसूदाबाद पहुंचे थे। महेश के घर पर गए थे। सीमा यादव भी साथ में थीं। यही पर साजिश को फाइनल किया गया था। महेश के बेटे अमित ने शूटरों को शशि का घर भी दिखाया था। एक तरह से इसी दौरान आरोपियों ने रेकी की थी। 

खुदकुशी नहीं करनी थी इसलिए हत्या करवा दी 
महेश ने बताया कि 2008 से वह शशि के संपर्क में था। शशि अपने पति से अलग रहती थी। महेश के मुताबिक शशि के घर का पूरा खर्च वही उठाता था। शशि के कहने पर उसको शहर में किराये पर मकान दिलाया। फिर दबाव बनाकर गांव में जमीन खरीदकर वहां मकान बनवाया।

अभी भी वह लगातार पैसों की मांग कर रही थी। जब उसको पैसे नहीं देते थे तो सबके सामने उसे जलील करती थी। महेश बोला मेरे पास दो विकल्प थे या मैं खुदकुशी कर लेता जो मैं करना नहीं चाहता था। इसलिए उसकी हत्या करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed