फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Big accident in Hardoi, tractor-trolley full of farmers fell in Garra river

Accident: पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में गिरी किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, आठ तैरकर आए बाहर, कई लापता

Sat, 27 Aug 2022 03:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Aug 2022 03:01 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में बड़ा हादसा हुआ। बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में जा गिरी। हादसे में ट्रॉली सवार कई लोग लापता हैं।

विज्ञापन
Big accident in Hardoi, tractor-trolley full of farmers fell in Garra river
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में जा गिरी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार किसान मंडी से खीरा बेचकर वापस लौट रहे थे। पाली क्षेत्र के निजामपुर पुलिया के पास खीरा मंडी लगती है। नदी पार स्थित बेगराजपुर गांव के किसान सुबह मंडी में खीरा बेचने गए थे, खीरा बेचकर वापस लौटते समय गर्रा पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 से 30 लोग सवार थे। नदी से करीब आठ लोग तैरकर बाहर निकल आए। गोताखोरों की मदद से लोगों की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर आसपास के गांव की भीड़ जुट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी नहीं मिली। ट्रैक्टर-ट्रॉली व उसपर सवार लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed