फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bidhnu murder case, kanpur crime news

बिधनू गोली कांड: पत्नी बोली- गंदी नीयत रखते थे ससुर, गाली देते हुए आए और बंदूक तान मार दी थी मेरे पति को गोली

Mon, 27 Sep 2021 12:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Sep 2021 12:40 AM IST
सार

प्रीति ने बताया कि देर शाम से ही विवाद शुरू हो गया थ। मनोज शराब के नशे में थे। आधी रात को वह राइफल लेकर घर से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप पर चले गए थे। यहां पर उन्होंने राइफल से दो राउंड हवाई फायरिंग की थी।

विज्ञापन
Bidhnu murder case, kanpur crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बिधनू गोली कांड में मृतक की पत्नी प्रीति ने रविवार को पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। प्रीति ने कहा कि काफी देर तक विवाद चल रहा था। अचानक मेरे ससुर कमरे से बाहर आए और बंदूक से मेरे पति को गोली मार दी। जब गोली मारी थी तो उनकी बेटी भी पति की गोद में ही थी।
विज्ञापन


गोली मारने के बाद वह फरार हो गए थे। कुछ ही देर बाद पति की मौत हो गई। पुलिस ने बयानों को जांच में शामिल कर लिया है। प्रीति ने दोबारा तहरीर पुलिस को दी। बिधनू के द्विवेदी नगर निवासी कमल द्विवेदी (28) की 22 सितंबर की रात घर पर ही गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


कमल की मां गीता ने अपने पति मनोज और बहू प्रीति पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया था। प्रीति ने मनोज पर सीधे हत्या का आरोप लगा तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने उस तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस ने प्रीति को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम को प्रीति बिधनू थाने पहुंची। बयानों में उसने कहा कि ससुर मनोज उसपर पर गंदी नजर रखते थे। इसी बात का विरोध कमल ने उस रात किया था। विवाद कई घंटे तक चला। देर रात एक से दो बजे के बीच कमल अपनी नौ महीने की बच्ची को गोद में लेकर घर के भीतर खड़े हुए थे। तभी मनोज कमरे से बाहर आए और बंदूक से कमल को गोली मारकर फरार हो गए थे। यही आरोप लगा प्रीति ने तहरीर भी दी। 

एक बार विवाद शांत होने के बाद कर दी हत्या
प्रीति ने बताया कि देर शाम से ही विवाद शुरू हो गया थ। मनोज शराब के नशे में थे। आधी रात को वह राइफल लेकर घर से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप पर चले गए थे। यहां पर उन्होंने राइफल से दो राउंड हवाई फायरिंग की थी।

गोलियों की आवाज सुनकर कमल वहां पहुंचे थे और मनोज को किसी तरह से मनाकर घर ले आए थे। कमरे में उनको भेज दिया था। इस दौरान विवाद लगभग शांत हो गया था। फिर अचानक मनोज ने वारदात को अंजाम दे डाला। 

आरोपी पर पुलिस की नरमी 
मनोज फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी करने की जहमत नहीं उठा रही है। आउटर पुलिस के अफसरों का कहना है कि जांच चल रही है। जांच के बाद उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। ऐसे में सवाल है कि हत्या हो या गैर इरादतन हत्या। दोनों गंभीर मामले हैं। इसके बावजूद पुलिस इसमें आरोपी पर नरमी बरत रही है। पुलिस के इस रवैये से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed