{"_id":"e232fbf0a9a83940c94cbe32f811f07a","slug":"bhognipur-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगनीपुर में दोपहर से शाम तक रहा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोगनीपुर में दोपहर से शाम तक रहा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Sat, 28 Mar 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
भोगनीपुर में फलाईओवर की पश्चिम साइड के सर्विस रोड पर कोतवाली के सामने
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर से शाम तक जाम लगा रहा। पूरब साइड में सर्विस रोड न बन
पाने और कोतवाली के सामने पुलिस कस्टडी में लिये गए वाहन खड़े होने अक्सर
जाम लगता है।
मालूम हो कि भोगनीपुर चौराहे से इलाहाबाद-आगरा और झांसी-कानपुर राजमार्ग जुड़े हैं। झांसी-कानपुर हाइवे के चौड़ीकरण में भोगनीपुर चौराहे पर फ्लाईओवर बनवाया गया था। इसके पश्चिम साइड में सर्विस रोड भी बनवा दिया गया। वहीं ग्रामीणों के ऐतराज पर पूरब साइड में सर्विस रोड नहीं बन सका।
नतीजतन इलाहाबाद और आगरा से आने-जाने वाले वाहन फ्लाईओवर के नीचे से होकर पश्चिम साइड के सर्विस रोड से ही गुजरते हैं। सर्विस रोड पर ही अरसे से पुलिस कस्टडी में लिए गए वाहन भी खड़े हैं।
शुक्रवार को सर्विस रोड पर कोतवाली के सामने ही एक रोडवेज की बस फंस गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया। ट्रक ड्राइवर सिलीगुड़ी के जगजीते और इटावा के भुवनेश्वर यादव ने बताया कि दोपहर बाद से शाम तक जाम में फंसे रहे। ग्रामीणों के सहयोग से बस निकलवाने के बाद आवागमन शुरू हो सका।
वहीं गांव के बृजेश सिंह व ममरेज खां का कहना है कि सर्विस रोड पर अक्सर जाम लगता है। इस बाबत उपनिरीक्षक रामनरेश सिंह ने बताया कोतवाली परिसर में पर्याप्त जगह न होने के कारण कस्टडी में लिये गए वाहन सर्विस रोड के किनारे खड़े करवाना मजबूरी है।