फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bhikha, another accused in the Behmai case, dies, now the case will be heard on December 13

बेहमई कांड के एक और आरोपी भीखा की मौत, अब 13 दिसंबर को होगी मामले की सुनवाई

Wed, 01 Dec 2021 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Bhikha, another accused in the Behmai case, dies, now the case will be heard on December 13
कानपुर देहात। माती स्थित एंटी डकैती कोर्ट में बुधवार को बेहमई कांड की सुनवाई हुई। इसमें बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आरोपी भीखा की मौत होने का प्रार्थना पत्र कोर्ट को दिया। इस पर कोर्ट ने सुनवाई की तिथि अब 13 दिसंबर तय की है।
विज्ञापन

14 फरवरी 1981 को बेहमई गांव में फूलन देवी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 26 लोगों को लाइन में खड़ाकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें बीस लोगों की मौत हो गई थी, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

मामले में गांव के राजाराम सिंह ने फूलन समेत अन्य डकैतों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के वादी राजाराम समेत अधिकांश आरोपियों की मौत हो चुकी है। मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता गिरीश नारायन दुबे ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आरोपी भीखा की 19 नवंबर को मौत हो गई है। वहीं सुनवाई के दौरान आरोपी श्यामबाबू व विश्वनाथ कोर्ट में मौजूद रहे, जबकि पोसा जेल में है।

अत्यधिक वृद्ध व बीमार होने की वजह से उसे कोर्ट नहीं लाया जा रहा है। इस घटना में 40 साल बाद भी फैसला नहीं आ सका है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता गिरीश नरायन दुबे ने बताया कि अब सुनवाई की तिथि 13 दिसंबर तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed