{"_id":"67d5442cd16e882cfd0a5cb0","slug":"bhasma-aarti-started-in-anandeshwar-temple-devotees-got-a-gift-on-holi-darshan-will-give-relief-from-problems-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आनंदेश्वर मंदिर में भस्म आरती का शुभारंभ, भक्तों को होली पर मिला तोहफा, दर्शन से मिलेगी समस्याओं से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आनंदेश्वर मंदिर में भस्म आरती का शुभारंभ, भक्तों को होली पर मिला तोहफा, दर्शन से मिलेगी समस्याओं से मुक्ति
Sat, 15 Mar 2025 02:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 15 Mar 2025 02:41 PM IST
सार
Kanpur News: होली पर श्री आनंदेश्वर मंदिर में भस्म आरती का शुभारंभ किया गया है। जूना अखाड़ा संरक्षक परम पूज्य हरि गिरि जी महाराज ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि विधि विधान के साथ भस्म आरती करें और भक्तों को भस्म आरती के दर्शन कराएं।
विज्ञापन
आनंदेश्वर मंदिर में भस्म आरती
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में श्री आनंदेश्वर मंदिर में होली महोत्सव के साथ अब भक्तों को बाबा आनंदेश्वर की भस्म आरती के भी दर्शन होंगे। मंदिर के इतिहास में पहली बार श्री आनंदेश्वर महादेव की भस्म आरती का शुभारंभ किया गया है। जूना अखाड़ा संरक्षक परम पूज्य हरि गिरि जी महाराज ने भस्म आरती की है।
विज्ञापन
उन्होंने मंदिर प्रशासन को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि विधि विधान के साथ भस्म आरती करें और भक्तों को भस्म आरती के दर्शन कराएं। अखाड़ा मीडिया प्रभारी अंश कुमार आशुतोष ने बताया कि होली पर भक्तों को खास तोहफा मिला है। साथ ही, भस्म आरती का महत्व भी बताया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि धार्मिक आस्था और पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि महादेव के भस्म आरती के समय दर्शन करने से भक्त को हर समस्या से मुक्ति मिलती है। साथ ही, महादेव के आशीर्वाद से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति भी होती है।
विज्ञापन