फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bhanumati's eyes will brighten two lives, corneas were preserved after her death

Kanpur: भानुमति की आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगी, निधन के बाद सुरक्षित की गई कार्निया

Wed, 12 Feb 2025 09:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Feb 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Bhanumati's eyes will brighten two lives, corneas were preserved after her death
नेत्रदानी भानुमति - फोटो : अमर उजाला
रतनलाल नगर की रहने वाली भानुमति (80) की आंखों से कार्नियल अंधता से पीड़ित दो रोगियों की जिंदगी रोशन होगी। मंगलवार को उनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया। पंडित सत्यनारायण पारसनाथ दिवाकर प्रसाद शिक्षा एवं सेवा समिति के सचिव नेत्रदान प्रेरक जय मिश्रा ने बताया कि भानुमति ने नेत्रदान का संकल्प लिया। उनके निधन की सूचना परिजनों ने दी और नेत्रदान का संकल्प पूरा करवाने का आग्रह किया। इस पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नेत्ररोग विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी मोहन से संपर्क कर कार्निया सुरक्षित कर ली गई। नेत्रदान के दौरान दिवंगत भानुमति के पति सुंदरलाल यादव, पुत्र राजेन्द्र, वीरेंद्र, नाती शिवम्, शुभम, वंश और राजीव भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed