{"_id":"6a8a11d1f103b74c2e017edc","slug":"bhagat-singh-house-won-the-intramural-badminton-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-154763-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भगत सिंह हाउस ने जीती इंट्राम्यूरल बैडमिंटन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भगत सिंह हाउस ने जीती इंट्राम्यूरल बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में शनिवार को सत्र की पहली इंट्राम्यूरल बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें भगत सिंह हाउस ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। शिवाजी हाउस, महाराणा प्रताप हाउस, भगत सिंह हाउस और आजाद हाउस के 187 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
डबल्स पुरुष वर्ग में अलंकृत व आशीष की जोड़ी ने स्वर्ण, शोहित व शरद ने रजत पदक जीता। महिला डबल्स में अनामिका व अनार्या की जोड़ी विजेता रहीं, जबकि नव्या व शुभी तिवारी उपविजेता बनीं। पुरुष एकल में अमृतांश ने स्वर्ण और निखिल ने रजत पदक जीता। महिला एकल में पायल यादव ने स्वर्ण और शुभी तिवारी ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
मिश्रित युगल में अमृतांश व शुभी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक, शोहित व पायल की जोड़ी ने रजत पदक हासिल किया। मुख्य अतिथि एसबीएम निदेशक प्रो. सुधांशु पंडिया, शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, इंट्राम्यूरल सचिव अभिषेक मिश्रा, डॉ. प्रभाकर पांडे, सौरभ तिवारी, अश्वनी मिश्रा, डॉ. अखिलेंद्र, डॉ. मोहित तिवारी आदि मौजूद रहे।