फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bhabhi entered her sister-in-law's house and attacked her, video goes viral

Kanpur News: भाभी ने ननद के घर में घुसकर किया हमला, वीडियो वायरल

Tue, 08 Apr 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bhabhi entered her sister-in-law's house and attacked her, video goes viral
इटावा। भाभी-ननद का विवाद सोमवार को बढ़ गया। आरोप है कि फ्रेंड्स काॅलोनी निवासी भाभी सोमवार दोपहर सिविल लाइन क्षेत्र में ननद के घर मायके पक्ष के लोगों के साथ पहुंची और मारपीट की। इसका वीडियो वायरल हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दाेनों पक्षों के घायल लोगों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी प्राची शर्मा का ननद दीपा पाठक से कई दिनों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार दोपहर प्राची शर्मा दीपा पाठक के सिविल लाइन स्थित आवास पर अपने मायके के लोगों के साथ पहुंच गईं। दीपा पाठक का आरोप है कि प्राची और उनके साथ आए मायके वालों ने मारपीट शुरू कर दी। लात-घूसों और थप्पड़ों से सभी को पीटा। इसमें दीपा समेत उनके परिवार के चार लोग घायल हो गए। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

दीपा पाठक ने आरोप लगाया है कि प्राची उनके भाई के मकान पर कब्जा किए हुए है। उन्होंने सास यानी मेरी मां को भी घर से निकाल दिया है। वहीं प्राची शर्मा ने दीपा पाठक पर उनके घर के मामले में दखल देकर कलह कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने भी खुद और अपने परिवार के लोगों के घायल होने की बात कही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों का मेडिकल कराया है। सीओ सिटी रामगोपाल शर्मा ने बताया कि मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed