फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Betel Nut Businessman Murder Case, GRP claims businessman murdered, police admitting accident

सुपाड़ी कारोबारी हत्याकांड: जीआरपी का दावा-व्यापारी की हुई हत्या, पुलिस मान रही हादसा

Fri, 29 Jul 2022 10:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Jul 2022 10:57 PM IST
सार

सुपाड़ी कारोबारी की मौत के मामले में जीआरपी और पुलिस की जांचअलग-अलग तथ्यों को उजागर कर रही हैं। जीआरपी का दावा है कि व्यापारी की हत्या हुई है। तो वहीं, पुलिस इसे हादसा मान रही है। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर लगाया शुरुआत से ही लापरवाही बरतने का आरोप  लगाया है।
 

विज्ञापन
Betel Nut Businessman Murder Case, GRP claims businessman murdered, police admitting accident
पारस गुप्ता फाइल फोटो व पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के हरबंश मोहाल से लापता सुपाड़ी कारोबारी का संदिग्ध हालात में रेलवे पटरी पर शव मिला था। इस मामले में जीआरपी का दावा है कि कारोबारी की हत्या कर शव पटरी पर फेंका गया। वहीं, हरबंश मोहाल थाना पुलिस इसे महज हादसा ही मान रही है। ऐसे में परिजनों ने पुलिस पर शुरुआत से ही मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी कारोबारी की हत्या किए जाने की ओर इशारा कर रही है। 

विज्ञापन

हरबंश मोहाल के नैभारा मोहल्ला निवासी सुपाड़ी कारोबारी पारस गुप्ता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। हरबंशमोहाल पुलिस व्यापारी की मौत ट्रेन हादसे में होने की बात कर रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से सिर की तीन हड्डियां टूटी हुई थीं और मरने से पहले वह कोमा में जाने की पुष्टि थी। इसके अलावा शरीर पर कोई और चोट नहीं मिली, जबकि ट्रेन की चपेट में आने के बाद शरीर पर और भी चोटें मिलनी चाहिए थीं। 

विज्ञापन

वहीं, जीआरपी ने भी शव के फुटेज और तस्वीरें परिजनों को सौंप कर हत्या की तरफ ही इशारा किया है। तस्वीरों में सिर्फ सिर पर ही चोट नजर आ रही है। ऐसे में हरबंशमोहाल पुलिस की तरफ से हादसा बताना परिजनों के गले नहीं उतर रहा है। परिजनों के साथ ही जीआरपी का भी दावा है कि ट्रेन हादसा में शरीर पर कई चोटें मिलनी चाहिए थीं। इधर पति को खो चुकी पत्नी मनीष और बच्चों आरुष और एंजल का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस पर शुरुआत से ही लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।  

पारस को भगोड़ा बता कर देते थे चलता 
परिजनों के अनुसार पुलिस का रवैया शुरुआत से ही खराब रहा। वह जब पारस के विषय में जानकारी करने थाने जाते थे तो वहां मौजूद पुलिस कर्मी अभद्रता करते थे। पारस को ही भगोड़ा बता कर चलता कर देते थे। भाई पंकज ने बताया कि वह मुंबई में थे। तब पारस ने उन्हें फोन कर उसके साथ हुई मारपीट की जानकारी दी थी। इस पर अमित को एक साथी से रुपये भी दिलवा दिए थे। 

विज्ञापन

मामले में अमित और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पुछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।   -प्रमोद कुमार, डीसीपी पूर्वी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed