{"_id":"f91f39aa24f62c35bec8283f862fc9c1","slug":"best-dm-kaushalraj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल राज को बेस्ट डीएम का अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल राज को बेस्ट डीएम का अवार्ड
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम कौशल राज शर्मा को कानपुर मंडल का बेस्ट डीएम के अवार्ड के लिए चुना गया है। सदर तहसीलदार अनिल कुमार को बेस्ट तहसीलदार का अवार्ड मिलेगा। यह दोनों अवार्ड पहली बार प्रदेश में गुरुवार को राजस्व दिवस मनाए जाने पर लखनऊ में राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव देंगे।
विज्ञापन
राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने पिछले महीने कलक्ट्रेट और सदर तहसील का मुआयना कर जिलाधिकारी के काम की सराहना की थी। गुरुवार को नई राजस्व आचार संहिता लागू हो रही है। अंग्रेजों के समय के कई पुराने नियमों को खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
चूंकि नई राजस्व आचार आचार संहिता 11 फरवरी को पहली बार लागू हो रही है इसलिए शासन ने हर साल इस दिन राजस्व दिवस मनाने का फैसला लिया है। राजस्व दिवस पर अच्छा काम करने वाले डीएम और तहसीलदार को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन