फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BEO arrested while taking a bribe of Rs 25,000 from a teacher

UP: शिक्षक से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बीईओ गिरफ्तार, दो माह के लंबित एरियर भुगतान के एवज में मांगी थी घूस

Wed, 07 Aug 2024 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Aug 2024 11:41 PM IST
सार

Banda News: दो माह के लंबित एरियर भुगतान के एवज में शिक्षक से 25 हजार रुपये घूस लेते बीईओ को गिरफ्तार किया गया है।
 

विज्ञापन
BEO arrested while taking a bribe of Rs 25,000 from a teacher
आरोपी बीईओ रविंद्र कुमार वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एरियर भुगतान के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते नरैनी के खंड शिक्षा अधिकारी को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे नरैनी कोतवाली ले आई। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। कंपोजिट विद्यालय बसरेही में तैनात शिक्षक देशबंधु रूपौलिहा का दो माह के एरियर भुगतान का मामला शिक्षा विभाग में लंबित है।

विज्ञापन


इसी मामले को सुलझाने के एवज में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रविंद्र कुमार ने उनसे 25 हजार रुपये मांगे थे। रुपये लेने के लिए बुधवार की शाम देशबंधु को बुलवाया। इससे पहले शिक्षक ने झांसी में भ्रष्टाचार निवारण टीम को फोन पर सूचना दे दी थी। सीओ अतुल कुमार की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम दो वाहनों से पहुंची और चौराहे पर खड़ी थी। शिक्षक ने बीईओ रविंद्र कुमार को जैसे ही रुपये दिए, उसी समय टीम उन्हें पकड़ लिया। बताया जाता है कि खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ पहले से भी कई आरोप हैं। कोतवाली में कागजी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed