{"_id":"6a3a8f1f0e8cf4fa190eb80f","slug":"befriended-on-a-dating-app-lured-to-the-forest-made-an-obscene-video-and-demanded-extortion-money-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठगी का नया तरीका: डेटिंग एप पर दोस्ती कर जंगल में बुला युवक को बनाया बंधक, अश्लील वीडियो बनाकर मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी का नया तरीका: डेटिंग एप पर दोस्ती कर जंगल में बुला युवक को बनाया बंधक, अश्लील वीडियो बनाकर मांगी रंगदारी
Tue, 23 Jun 2026 07:27 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:27 PM IST
सार
Jalaun News: युवक को बंधक बना रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। युवक से मोबाइल और नकदी भी छीनी। एक सप्ताह में दूसरा समान मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
विस्तार
कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ स्थित जंगल में ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए युवक को बुलाकर अश्लील वीडियो बनाने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर इसी स्थान से जुड़ा ब्लैकमेलिंग का यह दूसरा मामला सामने आया है।
थाना आटा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली कालपी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह एक ऑनलाइन डेटिंग एप का उपयोग करता है। इसी के माध्यम से उसकी एक अज्ञात व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई थी। बातचीत के दौरान उक्त व्यक्ति ने उसे 16 जून को सुबह करीब 10 बजे जोल्हूपुर मोड़ पर मिलने के लिए बुलाया। पीड़ित के अनुसार मुलाकात के बाद वह व्यक्ति उसे जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग पर स्थित जंगल की ओर ले गया। वहां बने वॉच टावर के पास पहले से मौजूद तीन अन्य युवक भी आ गए।

Trending Videos
आरोप है कि चारों लोगों ने मिलकर उसके कपड़े उतरवाए और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित ने बताया कि भयभीत होकर उसने अपना मोबाइल फोन और जेब में रखे 600 रुपये उनको दे दिए। इसके बावजूद वे युवक हर महीने 10 हजार रुपये देने का दबाव बनाते रहे और रकम न देने पर वीडियो वायरल करने तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते रहे। किसी तरह मौका पाकर वह वहां से जान बचाकर भाग निकला।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले भी सामने आया था ऐसा ही मामला
जोल्हूपुर मोड़ क्षेत्र में इसी तरह की वारदात का एक और मामला पिछले सप्ताह सामने आया था। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कालपी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसे भी मिलने के बहाने जोल्हूपुर मोड़ बुलाया गया था। वहां अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई। डर के कारण उसने आरोपियों के खाते में 16 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिए थे। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।