फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Beer shop salesman murder case disclose in kanpur

यूट्यूब पर भोजपुरी गीत लाल-लाल चुनरी... न बजाना बना मौत की वजह, ऐसे खुला मामला

Sat, 18 May 2019 05:21 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 May 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Beer shop salesman murder case disclose in kanpur
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के पनकी में करीब डेढ़ महीने पहले हुई बीयर शॉप के सेल्समैन दिव्यांग रवि यादव की हत्या का शुक्रवार को खुलासा हो गया। नशेबाज दोस्तों ने मोबाइल के यूट्यूब पर भोजपुरी गीत लाल-लाल चुनरी... न लगाने के विवाद में रवि की हत्या की थी। आरोपी रवि का मोबाइल और नगदी लूट ले गए थे। रवि का मोबाइल चालू होने के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से एक हत्यारोपी को बिहार से धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर उसके साथी ऑटो चालक को भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


एसएसपी अनंत देव ने बताया कि ओमपुरवा चकेरी निवासी रवि यादव (24) टाटमिल स्थित बीयर शॉप में सेल्समैन था। 28 मार्च को  दुकान बंद होने के बाद वह घर से निकला था। 30 मार्च की सुबह उसका शव पनकी के सरायमीता में मिला था। पोस्टमार्टम में पत्थर से पीटकर उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से गुरुवार देर रात हत्यारोपी सुशांत सिंह को बिहार से दबोचकर रवि का मोबाइल बरामद किया। फिर सरायमीता पनकी निवासी ऑटो चालक आकाश निगम को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आटो के अंदर शराब पीने के बाद हुआ था झगड़ा
एसएसपी अनंत देव ने बताया कि घटना की रात आकाश दोस्त सुशांत के साथ ऑटो से शराब पीने निकला था। पनकी एलएमएल चौराहा से सेंट्रल तक बुकिंग मिल गई। सवारियों को सेंट्रल स्टेशन छोड़ने के बाद आकाश व सुशांत टाटमिल चौराहे पहुंचे, तब तक शराब की दुकान बंद हो चुकी थी। यहीं पर उनकी रवि से मुलाकात हो गई। रवि को कीमत से 20 रुपये अधिक देकर दोनों ने उससे शराब खरीदी थी। इसके बाद तीनों ने ऑटो में शराब पी।

रवि के नशे में होने की वजह से आरोपी उसे पनकी ले जा रहे थे। रास्ते में रवि अपने मोबाइल पर वालीवुड के गाने बजाने लगा। सुशांत ने भोजपुरी गीत चलाने को कहा तो दोनों में विवाद हो गया। आकाश के घर के पास झगड़ा बढ़ने पर रवि ने सुशांत को तमाचा मार दिया। बीच-बचाव करने पर आकाश को पीटा। इस पर दोनों ने टेंपो से रवि को उतारकर उसकी पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसका मोबाइल लेकर हत्यारोपी भाग निकले थे।

घटनास्थल पर मौजूद रहा था सुशांत
वारदात बाद पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां सुशांत भी मौजूद था। वह पुलिस की कार्रवाई पर नजर रख रहा था। पुलिस को तब आभास भी नहीं था कि सुशांत ने ही साथी आकाश के साथ मिलकर रवि की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed