{"_id":"60abfcdd8ebc3e73e94c9fe3","slug":"beehad-pattee-people-are-not-showing-interest-in-vaccination-akbarpur-news-knp630237565","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में बीहड़ पट्टी के लोग नहीं दिखा रहे रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में बीहड़ पट्टी के लोग नहीं दिखा रहे रुचि
विज्ञापन
राजपुर। गांव के लोगों को जागरूक करने व उन्हें टीकाकरण के लिए केंद्र तक पहुंचाने के लिए निगरानी समितियों का गठन किया गया। बीहड़ पट्टी के गांवों में निगरानी समिति के सदस्य सक्रिय ही नहीं हो रहे हैं। इससे कई गांवों में अभी तक एक भी व्यक्ति का टीकाकरण नहीं हुआ है।
कोरोना संक्रमण से बचाव में भले ही टीकाकरण को प्रमुख हथियार माना जा रहा है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में फैली अफवाहों और भ्रांतियों के कारण गांव के लोग वैक्सीनेशन में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। वहीं निगरानी समिति के सदस्य भी इन लोगों को जागरूक नहीं कर रहे हैं।
गांव में अफवाहों का आलम यह है कि ग्रामीण अपनों की भी बात मानने को तैयार नहीं हैं। वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी रुचि न लेने का कारण हो सकता है। निगरानी समिति के लोगों का कहना है कि कई बार वह गांव गए।
विज्ञापन
वहां वैक्सीनेशन की बात करने पर ग्रामीण झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। स्वास्थ्यकर्मियों की शिकायत के बाद डीएम जेपी सिंह ने निगरानी समिति के साथ राजस्व कर्मियों को लगाया, लेकिन इन कर्मियों का सहयोग नहीं मिल पा रहा है।
बीहड़ पट्टी के गांवों में टीकाकरण शून्य
राजपुर ब्लॉक के बीहड़ पट्टी में बसे जैसलपुर, महदेवा, गौहानी, बछाटी व खरतला में फिलहाल एक भी लोगों ने वैक्सीनेशन नहीं कराया है। यह गांव बानगी भर हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो ऐसे कई गांव बीहड़ पट्टी में हैं। वहां भी एक भी व्यक्ति ने टीकाकरण नहीं कराया।
बमुश्किल 15 लोगों ने कराया टीकाकरण
सोमवार को राजपुर पीएचसी में बमुश्किल 15 लोगों ने कोरोना टीकाकरण कराया। पांच महिलाओं सहित 13 लोगों को पहली डोज लगाई गई। सट्टी थाना में तैनात सिपाही अभिषेक चौधरी व अनुराग बाजपेयी ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई और लोगों को भी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।
गांवों में शिविर लगाकर वैक्सीनेशन की मांग
राजपुर। प्रधान संगठन के जिला संयोजक दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि ग्रामीणों इलाकों में अभी भी लोग टीकाकरण के प्रति जागरूक नहीं हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से गांव-गांव शिविर लगाकर वैक्सीनेशन कराने की मांग की है।
प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष अरविंद का कहना है कि वैक्सीनेशन व सैंपलिंग के लिए लोग जागरूक नहीं है। नव निर्वाचित प्रधान ग्रामीणों को समझाकर नजदीकी अस्पताल भेजें। इससे उनका टीकाकरण हो सके और वह कोरोना के संक्रमण से बच सकें।
अफवाहों से बचकर कराएं टीकाकरण
कोरोना वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह से लोगों को बचने की जरूरत है। प्रधान, सचिव, कोटेदार, समाजसेवी संगठन के लोग गांव के लोगों को जागरूक करने का काम करें। इससे उनका टीकाकरण हो सके। - रमेश चंद्र यादव, एसडीएम