फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   beedeesee sadasy ke kaee pramaanapatr ke saath pakada gaya yuvak, mool se kaee kopee taiyaar karane ka aarop

बीडीसी सदस्य के कई प्रमाणपत्र के साथ पकड़ा गया युवक, मूल से कई कॉपी तैयार करने का आरोप

Fri, 28 May 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
beedeesee sadasy ke kaee pramaanapatr ke saath pakada gaya yuvak, mool se kaee kopee taiyaar karane ka aarop
गुरसहायगंज(कन्नौज)। ब्लाक प्रमुख के चुनाव की तारीख अभी तय नहीं हुई और ठग सक्रिय हो गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रमाणपत्र की प्रतियां तैयार कर इन्हें असली रूप देने के बाद दावेदारों से वसूली की तैयारी का मामला सामने आया है। फर्जी प्रमाणपत्र लेकर घूमने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया है। माना जा रहा है कि पकड़े गए व्यक्ति की ब्लाक प्रमुख दावेदारों को एक-एक प्रमाणपत्र पकड़ा कर ठगी करने की मंशा थी। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर प्रमाणपत्र पर लगी मुहर और हस्ताक्षर की असलियत जानने के लिए पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

तालग्राम ब्लॉक से निर्वाचित कई क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवारों से संपर्क में हैं। इसका फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रमाणपत्र की कई प्रतियां बनाकर इन पर निर्वाचन अधिकारी की मुहर और हस्ताक्षर कर असली का रूप देने की कोशिश की। चर्चा है कि इन प्रमाणपत्रों के जरिए ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवारों से ठगी करने की मंशा थी। फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के कई प्रमाणपत्रों सहित हिरासत में ले लिया। मूलप्रति की तरह ही इन पर एआरओ के हस्ताक्षर और मुहर भी है। चर्चा है कि इस मामले में एक राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी भी शामिल है। वह इस प्रकार के प्रमाणपत्र बना कर ठगी कर रहा है। इस मामले से एसडीएम छिबरामऊ देवेश कुमार गुप्ता को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने पकड़े गए व्यक्ति के पास से मिले प्रमाणपत्रों पर किए गए हस्ताक्षर और लगी मुहर के सत्यापन के लिए निर्वाचन कार्यालय भेजा है। उन्होंने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed