{"_id":"58ccbc4e4f1c1b2d5a32af9c","slug":"became-millionaire-looting-so-many-atms","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से रकम उड़ाकर करोड़पति बन बैठा ये सरगना, ऐसे हुआ खुलासा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से रकम उड़ाकर करोड़पति बन बैठा ये सरगना, ऐसे हुआ खुलासा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:49 AM IST
सार
कानपुर के बौद्ध नगर में पांच साथियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले एक गिरोह का सरगना कुछ ही समय में करोड़पति बन बैठा। इसका खुलासा गुरुवार को हुआ। पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह के एक सदस्य ने सरगना का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन
उसने बताया राजस्थान के एटीएम से 17 लाख रुपये निकालने के बाद गिरोह का सरगना प्रमोद पासी कुछ ही समय में करोड़पति बन बैठा है। गिरोह के सदस्य रवि ने नौबस्ता पुलिस को यह बात बताई। इसके अलावा उसने सरगना समेत पांच और साथियों के नाम कबूले हैं। सभी बौद्ध नगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
नौबस्ता पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश में शुक्रवार देर रात दबिश जारी रखी। वही, सूत्रों के मुताबिक दोपहर में दबिश के दौरान गिरोह का सरगना प्रमोद और धर्मेंद्र पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले ही भाग निकले।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस के मुताबिक प्रमोद और धर्मेंद्र साथियों के साथ लग्जरी गाड़ियों से दूसरे राज्यों में जाते थे। वहां एटीएम से रुपये निकालने का काम करते थे, जबकि अन्य साथियों का काम निगरानी का होता था।
रवि के मुताबिक एटीएम कार्ड लगाकर रुपये की फीडिंग के बाद रुपये निकलने की प्रक्रिया होने पर नोट निकलने के पहले ही एटीएम मशीन की पॉवर सप्लाई बंद कर देते थे। नोट निकालने के बाद फिर पॉवर सप्लाई को चालू कर दिया जाता था। रवि के मुताबिक राजस्थान के साथ उन लोगों ने गुजरात, महाराष्ट्र समेत अन्य कई राज्यों में घटनाओं को अंजाम दिया है।