फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   beating due to pubg in kanpur

जानलेवा बना पबजीः गेम खेलते वक्त हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

Wed, 27 Mar 2019 11:53 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 27 Mar 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
beating due to pubg in kanpur
घायल युवक
कानपुर में कल्याणपुर के सैयद नगर में पबजी गेम खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले फोन पर कहासुनी हुई फिर एक पक्ष के करीब 6 लोगों ने एक जिम ट्रेनर को लाठी-डंडों से पीटकर लहुलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और फिर हमलावरों केखिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि पबजी गेम खेलने के दौरान दोनों टीमों के सदस्य एक-दूसरे से बातचीत भी कर सकते हैं। बुधवार रात एक तरफ सरवर अंसारी व महताब थे, दूसरी तरफ रुस्तम व उसकी टीम आपस में गेम खेल रही थी।
विज्ञापन

ये है पबजी गेम, खेलते हैं ऐसे

आरोप है कि खेल के दौरान रुस्तम ने सरवर अंसारी को गाली दे दी। इस पर सरवर ने भी उसे गाली-गलौज की और फिर मिलने को कहा। कुछ ही देर बाद वह रुस्तम के घर के पास पहुंच गया। यहां पर रुस्तम व उसके साथी तस्लीम, मोहनिस, रेहमत अली, मुन्ना व कल्लू ने मिलकर सरवर अंसारी को जमकर पीटा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पबजी एक ऑनलाइन गेम है। इसमें सौ खिलाड़ी एक विमान से एक टापू पर छलांग लगाते हैं। फिर ये सभी हथियार से एक दूसरे को मारना शुरू करते हैं। इसमें एक पक्ष व विपक्ष समूह बनाकर भी खेला जा सकता है। समूह में चार लोग शामिल हो सकते हैं। हर खिलाड़ी का आखिरी लक्ष्य जिंदा बचे रहना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed