{"_id":"60bf34fbaab59809be42d4ea","slug":"beat-up-couple-in-election-rivalry-report-on-19-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: प्रधान पति ने चुनावी रंजिश में दंपति को पीटा, महिला के कपड़े फाड़े, 19 लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: प्रधान पति ने चुनावी रंजिश में दंपति को पीटा, महिला के कपड़े फाड़े, 19 लोगों पर रिपोर्ट
Tue, 08 Jun 2021 02:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Jun 2021 02:46 PM IST
सार
चुनावी रंजिश में दंपति को पीटने के मामले में पीड़ित पक्ष ने 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के रमेलनगर में सोमवार देर रात चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर दंपति को बुरी तरह पीट दिया। महिला से छेड़खानी की और कपड़े फाड़ डाले। दंपति पूर्व प्रधान के फार्म हाउस में रहता है।
प्रधान पति को शक है कि पूर्व प्रधान ने इस बार जिस प्रत्याशी का चुनाव में समर्थन किया था, दंपति ने उसे ही वोट दिया। पीड़ित ने 13 लोगों को नामजद करते हुए 19 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित दंपति का आरोप है कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे प्रधान पति रामसजीवन निषाद, रामप्रकाश, रामकुमार, गोलू, नीरज, मनीष, मनोज, शिवकुमार, सुभाष, समीर निषाद, गोपाल निषाद, शीलू यादव, अशोक निषाद और छह अन्य लोग फार्म हाउस में घुस आए और गालीगलौज करने लगे।
विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहे एक युवक ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीट दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।