{"_id":"61b10e17b73aba55492b1b4b","slug":"bdo-stopped-honorarium-of-nine-employment-servants-for-absence-from-the-meeting-akbarpur-news-knp6685065112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक से नदारद रहने पर बीडीओ ने नौ रोजगार सेवकों का रोका मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक से नदारद रहने पर बीडीओ ने नौ रोजगार सेवकों का रोका मानदेय
विज्ञापन
डेरापुर। ब्लॉक सभागार में बीडीओ ने क्षेत्र के गांवों में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान अनुपस्थित रहे नौ रोजगार सेवकों का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
बुधवार को बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों से विकास कार्यों की जानकारी ली। एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार ने बताया कि ब्लाक के विभिन्न गांवों में 239 प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लक्ष्य है। जिनमे 162 का निर्माण पूरा हो चुका है। 77 आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिसे बहुत जल्द पूरा करा लिया जायेगा।
बताया कि मनरेगा अंतर्गत खल्ला, ननथू, शाही, परौंख, सनिहापुर, इंजुवारामपुर, बहरी उमरी व जिगनिश गांव में कार्य बंद चल रहा है। जबकि संबंधित प्रधान, सचिव व रोजगार सेवकों को कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बीडीओ ने संबंधित गांवों के रोजगार सेवकों से मनरेगा कार्य कराने में आ रही समस्याओं की जानकारी पूछी तो वह नहीं बता सके।
विज्ञापन
बीडीओ ने पंचायत सचिव व ब्लाक कर्मियों को निर्देशित किया कि निर्धन परिवारों को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के लिए संचालित योजना के तहत पांच सौ लोगों का सत्यापन कराया जाए।
वहीं बैठक से नदारद रहे सब्दलपुर की रोजगार सेवक विमला देवी, किशवाखेड़ा के सतेंद्र, लडुवापुर के विजय कुमार, दस्तमपुर के राजेंद्र कुमार, मरहना के शैलेंद्र सिंह, इंजुवारामपुर के आलोक कुमार, महाराजपुर के शिवसिंह व सिठमरा की मृदुला शर्मा का मानदेय रोकने के साथ स्पष्टीकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान पंचायत सचिव मगनलाल, हरिनाथ संखवार, अमित त्रिपाठी, कमलेश गौतम, ऋचा सचान, अंबरेश कुमार, सोनेलाल, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।