फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BC Sakhi will be posted in every Gram Panchayat and will provide banking facilities.

Kanpur News: हर ग्राम पंचायत में तैनात होंगी बीसी सखी, देंगी बैंकिंग सुविधा

Fri, 02 Jan 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 02 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
BC Sakhi will be posted in every Gram Panchayat and will provide banking facilities.
कानपुर देहात। जनपद की सभी 618 ग्राम पंचायतों में अब बीसी सखी की तैनाती की जाएगी। पहले से काम कर रहीं 404 समूह की महिलाएं गांव में घर-घर पहुंच कर बैकिंग सुविधा मुहैया करा रही हैं। इनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए अब यह शेष 214 पदों पर महिलाओं को तैनात किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

गांवों में बैंक के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगना आम बात है लेकिन अब ऐना नहीं होगा। महत्वाकांक्षी योजना एक ग्राम पंचायत एक बीसी सखी से गांव में घर-घर बैंक पहुंचाने की तैयारी है। पहले चरण में चयनित 404 बीसी सखी का चयन कर प्रशिक्षित कर उन्हें उनके ही गांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अच्छे परिणाम आने के बाद अब शेष 214 ग्राम पंचायतों में भी बीसी सखी के लिए समूह की महिलाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक तौकीर आलम ने बताया कि महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं। प्रशिक्षण के बाद शासन से मिलने वाले ब्याज मुक्त ऋण में 35 हजार रुपये बैंक में जमा रहेंगे। जबकि 40 हजार रुपये इन्हें कार्य शुरू करने के लिए मिलेंगे। इन्हें छह महीने तक 40 हजार रुपये का मानदेय भी दिया जाएगा। इसके बाद इनके द्वारा की जाने वाली जमा निकासी का 0.4 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। इसके अलावा बैंकिंग डिवाइस खरीदने के लिए अलग से पैसे दिए जाएंगे। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के घरों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने की है। इससे लोगों को घर बैठे बैंकिंग सुविधा प्राप्त हो सकेगी। साथ ही महिलाओं को रोजगार का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
वर्जन.........
जिले में अभी तक 404 महिलाओं का चयन कर बीसी सखी के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए अब शेष 214 ग्राम पंचायतों में भी इनकी तैनाती किए जाने का निर्णय लिया गया है। बीसी सखी के लिए महिलाओं का इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। - गंगाराम वर्मा, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed