{"_id":"688e745f774b1105b70da7ee","slug":"basketball-final-match-between-chennai-and-jaipur-and-chandigarh-and-agra-today-kanpur-news-c-362-1-ka11003-128322-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बास्केटबॉल में चेन्नई व जयपुर और चंडीगढ़ व आगरा के बीच फाइनल मैच आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बास्केटबॉल में चेन्नई व जयपुर और चंडीगढ़ व आगरा के बीच फाइनल मैच आज
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर में बास्केटबॉल खेलतीं खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर में चल रही 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता बास्केटबॉल बालिका वर्ग में शनिवार को क्वार्टर और सेमीफाइनल मैच खेले गए। अंडर 14 के सेमीफाइनल मैच में चेन्नई और जयपुर और अंडर 17 में चंडीगढ़ और आगरा की टीम ने जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर-14 के पहले क्वार्टरफाइनल मैच में आगरा ने गुवाहाटी को 41-23 से, दूसरे मैच में लखनऊ ने गुरुग्राम को 25-22 से, तीसरे मैच में देहरादून ने मुंबई को 24-10 से, चौथे मैच में चेन्नई ने आगरा को 18-11 से, पांचवें मैच में बंगलूरू ने दिल्ली को 14-0 से, छठे मैच में जयपुर ने हैदराबाद को 18-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
वहीं, अंडर-17 के क्वार्टरफाइनल मैच में हैदराबाद ने जयपुर को 17-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दिन के दूसरे हाफ में सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें अंडर-14 आयु वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में चेन्नई ने बंगलूरू को 11-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में जयपुर ने देहरादून को 15-7 से मात देकर फाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन
वहीं, अंडर-17 के सेमीफाइनल मैच में चंडीगढ़ ने जयपुर को 62-45 से हराकर और आगरा ने लखनऊ को 46-16 से हराकर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया। रविवार को सुबह साढ़े सात बजे से फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा।