फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   barua sagar ki or muda dal

बरूआसागर की ओर मुड़ा टिड्डियों का दल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
barua sagar ki or muda dal
बरूआसागर की ओर मुड़ा टिड्डियों का दल हवा का रूख बदलते ही कई दलों में बिखरा टिड्डियों का दल कानपुर। राजस्थान से होकर आगरा की सीमा में प्रवेश करने वाले टिड्डियों का दल गुरूवार को हवा का रूख बदलते ही तितर बितर होकर झांसी, निवाड़ी और टीकमगढ़ के इलाकों में  छोटे-छोटे अनेकों दलों में बिखर गया है। जिससे इटावा, औरैया, कानपुर, कानपुर देहात समेत अन्य जिलों के कृषि अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। पाकिस्तान और राजस्थान में गर्मी बढ़ने के कारण टिड्डी दल मैदानी क्षेत्रों की ओर पहुंच गया है। इसको लेकर आगरा, मथुरा, समेत कई जिलों को सतर्क किया गया है। बुधवार को टिड्डियों का दल सक्रिय हो गया था जिससे आगरा, जौनपुर, बस्ती जिले में दाखिल होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन गुरूवार को हवा का रूख बदलने के कारण टिड्डियों का दल बरूआसागर की ओर मुड़ गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि दो दिन पहले झांसी ललितपुर जिलों में टिड्डियों को चिन्हित किया गया था। जिसको लेकर जिले में चेतावनी भी जारी कर दी थी। लेकिन गुरुवार सुबह टिड्डियों का दल बरूआसागर की ओर मुड़गया जिससे अब जिले के किसानों के लिए कोई डरने की बात नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed