फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Barati missing after dispute in Farrukhabad, police caught accused constable

Farrukhabad: विवाद के बाद बराती लापता, समारोह से घसीटते हुए ले गए थे लोग, पुलिस ने आरोपी सिपाही को पकड़ा

Sun, 12 Feb 2023 05:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Feb 2023 05:22 PM IST
सार

कायमगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह में दो लोगों में विवाद हो गया, जिसके बाद एक बराती लापता हो गया। वहीं, बराती के पुत्र ने थाने में तहरीर दी है। साथ ही, आरोपी के भांजे से बातचीत की रिकार्डिंग भी सौंपी।

विज्ञापन
Barati missing after dispute in Farrukhabad, police caught accused constable
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में विवाद के बाद एक बराती को कुछ लोग घसीटते हुए ले गए। इसके बाद उसका पता नहीं चल सका। बराती के पुत्र ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया। पुत्र ने पुलिस को आरोपी के भांजे से बातचीत की मोबाइल रिकार्डिंग भी सौंपी है।

विज्ञापन

कायमगंज थाने के गांव नगला उम्मेद निवासी विद्यासरन नौ फरवरी को गांव की ही एक बरात में सदर तहसील के पास आए थे। बरात में शामिल कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया और वो उन्हें बरात से घसीटते हुए ले गए। इसके बाद में वह वापस नहीं आए।
विज्ञापन

विवाद की जानकारी होने पर विद्यासरन के पुत्र अश्वनी और परिजनों ने खोजबीन की। उसने बरात में शामिल गांव के लोगों से भी जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। रविवार को अश्वनी परिजनों के साथ थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस को रिकॉर्डिंग सौंपते हुए तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बराती को घसीटते हुए ले गए
अश्वनी ने बताया कि पिता के लापता होने की सूचना पर उनके चचेरे भाई ने फोन पर बारात में शामिल एक युवक से बात कही। युवक ने बताया कि गांव के निवासी कानपुर में तैनात सिपाही से विवाद हुआ था। उसके बाद सिपाही और कुछ लोग विद्यासरन को घसीटते हुए ले गए। इसके बाद वह नहीं लौटे।

पुलिस परिजनों पर बना रही है दबाव
पुलिस ने जानकारी होते ही आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया। अश्वनी ने उसके खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस परिजनों पर गुमशुदगी की सूचना देने का दबाव बना रही है। अश्वनी ने बताया कि वह एसपी के दरबार में जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed