फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक के बाहर पहरा दे रहा था, खून से लथपथ मिला

Wed, 02 Aug 2017 03:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 Aug 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
bank guard injured after gun shot at orai
उरई में बैंक के बाहर तैनात गार्ड को लगी गोली - फोटो : अमर उजाल
उत्तर प्रदेश के उरई में स्थित स्टेट बैंक की शाखा के बाहर तैनात गार्ड संदिग्ध रूप में गोली लगने से घायल मिला। गार्ड गंभीर रूप से घायल है। गोली चलने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पड़ताल कर रही है। 

 

 

bank guard injured after gun shot at orai
घटना के संबंध में गार्ड से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाल
जानकारी के मुताबिक यह घटना बुधवार सुबह की है। यहां उत्तर प्रदेश के उरई जिले के स्टेट बैंक की शाखा के पास 45 वर्षीय सिपाही विनोद कुमार को गम्भीर हालत में खून से लथपथ मिले। उन्हें एक गोली लगी थी। इसके बाद उन्हें कानपुर के अस्पताल मे भर्ती किया गया।

 
bank guard injured after gun shot at orai
अस्पताल में भर्ती घायल गार्ड - फोटो : अमर उजाल
विनोद कुमार वहीं के रहने वाले थे और रोज़ की तरह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। उस दौरान वह उरई में स्थित स्टेट बैंक की शाखा के बाहर पहरा दे रहे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज हुई। लोगों ने जाकर देखा तो विनोद कुमार घायल पड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bank guard injured after gun shot at orai
घायल गार्ड - फोटो : अमर उजाल
इसके कुछ ही देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई तब जाकर घायल विनोद को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। गार्ड का बेहद खून बह जाने से उसकी हालत गंभीर हो गई जिसके चलते उसे कानपुर रिफर कर दिया गया। अभी तक पुलिस नतीजे पर नही आई है कि गोली गलती से चली या यह स्वयं उसके द्वारा किया गया आत्महत्या का प्रयास है। फिलहाल जांच पड़ताल जारी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed