{"_id":"639f54f8937c4b638d46877f","slug":"bangladeshi-citizen-case-dr-rizwan-s-house-searched-101-sleeping-pills-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशी नागरिक: डॉ. रिजवान का घर खंगाला, जूतों की अलमारी में रखे मिले रुपये, नींद की 101 गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेशी नागरिक: डॉ. रिजवान का घर खंगाला, जूतों की अलमारी में रखे मिले रुपये, नींद की 101 गोलियां बरामद
Sun, 18 Dec 2022 11:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:29 PM IST
सार
पुलिस की टीम रविवार दोपहर डॉ. रिजवान को लेकर उसके फ्लैट पर पहुंची। यहां पुलिस ने दोबारा फ्लैट का कोना-कोना खंगाला। फ्लैट से विभिन्न देशों के कई अभिलेख मिले, जिसे साक्ष्य के तौर पर रखा गया।
विज्ञापन
डॉ. रिजवान मोहम्मद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में कस्टडी रिमांड पर लिए गए बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान का आर्यनगर स्थित फ्लैट भी पुलिस ने खंगाला। पुलिस ने जूतों की अलमारी से डेढ़ लाख रुपये कैश, बांग्लादेश से खरीदी गईं नींद की 101 गोलियों (डायजापाम) को बरामद किया। यह दवा बिना डॉक्टर के पर्चे के और इतनी भारी मात्रा में नहीं खरीदी जा सकती है।
पुलिस ने खुद वादी बनकर उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा में एक और एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की टीम रविवार दोपहर डॉ. रिजवान को लेकर उसके फ्लैट पर पहुंची। यहां पुलिस ने दोबारा फ्लैट का कोना-कोना खंगाला। फ्लैट से विभिन्न देशों के कई अभिलेख मिले, जिसे साक्ष्य के तौर पर रखा गया।
इतनी बड़ी मात्रा में मिली नींद की गोलियों के बारे में उसने बताया कि वह उसे बांग्लादेश से लाया था। कैंट थाने में तैनात इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय ने डॉ. रिजवान के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि डॉ. रिजवान ने जिस जूते की अलमारी में रुपये छिपा रखे थे वह अलमारी ही करीब ढाई लाख रुपये की होगी। घर में सभी वस्तुएं काफी महंगी पाई गई हैं।