फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bangla mahotsav in city

तोमाय हृदॉय माझे राख्बो...

Mon, 13 Apr 2015 03:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 13 Apr 2015 03:07 AM IST
विज्ञापन
bangla mahotsav in city
‘तोमाय हृदॉय माझे राख्बो छेड़े देबोना... ’ जैसे गीतों पर रविवार को बांग्ला गायिका लोपामुद्रा मित्रा ने बांग्ला महोत्सव में समा बांध दिया। मौका था सामाजिक संस्था ‘उत्सारण’ की ओर से लाजपत भवन में आयोजित  बांग्ला मेले का। कार्यक्रम के दूसरे दिन भी कोलकाता  ज्वैलरी और पुस्तक मेला आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन


इससे पहले साहित्यकारों ने बांग्ला साहित्य पर विचार व्यक्त किए। लोपामुद्रा के साथ वाद्य यंत्रों पर टाफी (लीड गिटार), टुक्का (बेस गिटार) , सोंतु (रिदम यंत्र), बाबन (आक्टो पैड) , कुनाल (की बोर्ड), श्यामल और जोय (ध्वनि नियंत्रण) ने भी चार चांद लगाए।
विज्ञापन


जैसे ही लोपामुद्रा ने गीत गाना शुरू किया तो दर्शक गीतों को मन में ही गुनगुनाने लगे। उन्होंने ‘होबू चंद्र’... ‘जाओ पाखी’.. ‘देरे नाना’...बेनी माधव आदि गीतों से दर्शकों मनोरंजन किया। इससे पहले मेले में बांग्ला साहित्य पर ‘साहित्य परिचर्चा’ हुई। इसमें कोलकाता से आए प्रसिद्ध साहित्यकार उल्हास मल्लिक ने अपनी दो नई रचनाओं का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ ही साहित्यकार बारेन सरकार, कमाल राय, लीना बोस, गौरी दास, मृदुल घोष विश्वास आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता बीके मिस्त्री ने की और संचालन बापी चक्रवर्ती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed