{"_id":"6aa962de6c6f6bd4ea0b3bcf","slug":"banda-youth-consumes-poison-calls-brother-pleading-save-me-then-loses-his-life-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: युवक ने खाया जहर, भाई को फोन कर बोला-बचा लो, फिर चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: युवक ने खाया जहर, भाई को फोन कर बोला-बचा लो, फिर चली गई जान
Tue, 15 Sep 2026 08:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:55 PM IST
सार
Banda News: घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड चुन्नीलाल का पुरवा की है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहर खाने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज में उसने देर रात दम तोड़ दिया। परिजन आत्मघाती कदम उठाने का कारण नहीं बता सके। परिजन के अनुसार युवक ने जहर खाने के बाद अपने चचेरे भाई को फोन किया और कहा था कि उसे बचा लो।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड स्थित चुन्नीलाल का पुरवा निवासी रामबाबू ने बताया कि उसके पुत्र हिमांशु (26) ने सोमवार को दोपहर जहर खा लिया। दोपहर तीन बजे करीब उसने अपने चचेरे भाई सुधांशु को फोन करके बताया कि वह मर रहा है, उसे बचा लो। फोन आने पर परिजन को मामले की जानकारी हुई। वह मौके पर पहुंचे तो हिमांशु कालूकुआं मोहल्ला स्थित एक एजेंसी के सामने सड़क पर पड़ा था। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि हिमांशु बीए कर चुका था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया उन्हें नहीं पता। पिता कृषि कार्य करते हैं। घर में मां श्यामा देवी हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन