फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Youth consumed poison after beating children, died

Banda: नशे में बच्चों की पिटाई करने के बाद युवक ने खाया जहर, मौत

Tue, 13 Feb 2024 11:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Banda: Youth consumed poison after beating children, died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नशे में बच्चों की पिटाई करने के बाद युवक ने जहर खा लिया। उसकी मौत हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव निवासी कुलदीप (32) सोमवार को दोपहर नशे की हालत में घर आया। उसने पहले अपने बच्चों की पिटाई की। इसके बाद कुलदीप ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी संतना को जानकारी हुई। उसे सीएचसी नरैनी ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरो ने हालत नाजुक बताकर उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घरवालो ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। मृतक के साले नीरज ने बताया कि कुलदीप अपने पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह किसान करता था नशे का आदी था। बच्चो को पीटने के बाद कुलदीप ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पति की मौत होने के बाद संतना ने घर पर बच्चे को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed