फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: young man who returned from the funeral of his cousin mother-in-law committed suicide

Banda: मौसेरी सास के अंतिम संस्कार से लौटे युवक ने दी जान, मायके में थी पत्नी

Wed, 24 Apr 2024 06:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Apr 2024 06:23 PM IST
सार

Banda News: युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव की है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Banda: young man who returned from the funeral of his cousin mother-in-law committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में रिश्तेदार (मौसेरी सास) के अंतिम संस्कार से लौटे युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। खेत से लौटे पिता ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव निवासी सुमित यादव (23) ने मंगलवार की दोपहर अपने घर के कमरे में पंखे के छल्ले से धोती से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पिता रामकुमार यादव खेत से लौटे तब उन्हें जानकारी हो सकी।

विज्ञापन


पिता ने बताया कि सुमित की पत्नी रानी के भाई प्रधान की 25 अप्रैल को शादी है। वह इन दिनों मायके जारी गांव में है। मंगलवार को बहू रानी की मौसी का निधन हो जाने पर सुमित उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने सैमरी गांव गया था। वहां से लौटकर आने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन


सुमित के सात माह का एक पुत्र है। सुमित ने किस कारण से फंदा लगाकर खुदकुशी की वह यह नहीं बता सके। सुमित दो भाइयों में छोटा था। मां ममता है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed