{"_id":"675b12a27cb7e364b104c133","slug":"banda-woman-fell-on-stove-after-epileptic-attack-burnt-to-death-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda : मिर्गी का दौरा पड़ने से महिला चूल्हे पर गिरी, जलकर मौत; 12 साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda : मिर्गी का दौरा पड़ने से महिला चूल्हे पर गिरी, जलकर मौत; 12 साल पहले हुई थी शादी
Fri, 13 Dec 2024 12:47 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:47 AM IST
सार
Banda News: मिर्गी का दौरा पड़ने पर चूल्हे में गिरने से जलकर महिला की मौत हो गई। घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के भैरमपुर बेंदा गांव की है।
विज्ञापन
मृतका गुड़िया की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्गी का दौरा पड़ने पर महिला चूल्हे पर गिर गई। जल जाने से उसकी मौत हो गई। तिंदवारी थाना क्षेत्र के भैरमपुर बेंदा गांव निवासी गुड़िया (28) बुधवार को दोपहर घर में खाना बना रही थीं। पति कुन्नू वर्मा पुरवा किसी काम से गए थे। मिर्गी का दौरा आने से वह चूल्हे पर मुंह के बल गिर गई। जलने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद पति वापस घर आया तो उसने गुड़िया को चूल्हे पर गिरा देखा।
पति ने बताया कि 12 साल पहले शादी हुई थी। कोई संतान नहीं है। मजदूरी के साथ ढाई बीघा जमीन में खेती भी करते हैं। उधर, मायके धौसड़ गांव से आए पिता शिवमंगल ने भी मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कही है। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि परिजन मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।