फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: When mother scolded her for using mobile, girl committed suicide by hanging herself

Banda: मोबाइल चलाने पर मां ने डांटा तो युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 26 Sep 2024 07:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Sep 2024 07:33 PM IST
सार

Banda News: युवती की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Banda: When mother scolded her for using mobile, girl committed suicide by hanging herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। छोटे भाई ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव निवासी पलक सिंह (18) ने बुधवार की शाम घर के कमरे में दरवाजा बंद करके साड़ी से छत के छल्ले से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद छोटे भाई राजबीर सिंह ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


पिता विक्रम सिंह ने बताया कि पलक मोबाइल फोन ज्यादा चलाती थी। इसी को लेकर मां सुमन ने उसे डांट दिया था। जिससे उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। वह कक्षा आठ तक पढ़े थी। दो भाइयों में इकलौती थी। पिता के पास चार बीघा जमीन है। वह खेती किसानी करते हैं। जसपुरा थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि परिजन मां की डांट से क्षुब्ध होकर फंदा लगाने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed