Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Ward Boy Suspended for Performing Duty Under the Influence of Alcohol

Banda: शराब पीकर ड्यूटी करने वाला वार्ड ब्वाय निलंबित, सीएचसी में अमर्यादित व्यवहार का वायरल हुआ था वीडियो

Sun, 19 Apr 2026 05:07 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 19 Apr 2026 05:07 PM IST
सार

बिसंडा सीएचसी में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले वार्ड ब्वाय को निलंबित कर दिया गया है। अनुशासनिक कार्रवाई के लिए जांच समिति गठित की गई है।

विज्ञापन
Banda: Ward Boy Suspended for Performing Duty Under the Influence of Alcohol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा में वार्ड ब्वाय सुशील कुमार द्वारा 10 अप्रैल को शराब पीकर ड्यूटी करने और अधिकारियों से अमर्यादित व्यवहार करने के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। अमित कुमार घोष के निर्देशों पर स्पष्टीकरण मांगने पर सुशील कुमार ने कोई उत्तर नहीं दिया। जिसके बाद अपर मुख्य सचिव ने उन्हें तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने वार्ड बॉय को निलंबित कर दिया है तथा अनुशासनिक कार्रवाई के लिए जांच समिति गठित की गई है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अस्पताल परिसर में शराब पीना या नशा करना पूरी तरह प्रतिबंधित और गैरकानूनी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मरीजों के उपचार एवं सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed