{"_id":"68600987d2c26e4318026524","slug":"banda-two-people-including-a-teenager-died-due-to-lightning-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: बिजली गिरने से किशोरी समेत दो की मौत, घटना से परिजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: बिजली गिरने से किशोरी समेत दो की मौत, घटना से परिजन बेहाल
Sat, 28 Jun 2025 09:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 28 Jun 2025 09:00 PM IST
सार
Banda News: बिजली गिरने से किशोरी व किसान की जान चली गई। किशोरी खेत में धान के बेड़ की रखवाली कर रही थी वहीं किसान खेत से भैंस चलाकर आ रहा था।
विज्ञापन
संगीता व छोटे यादव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में बारिश के बीच शनिवार दोपहर बिजली गिरने से किशोरी समेत दो लोगों की झुलस कर मौत हो गई। घटना के समय किशोरी खेत में धान की बेड़ की रखवाली कर रही थी। वहीं, किसान भैंस चराकर घर लौट रहा था। बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव के गर्गपुर निवासी रेखा ने बताया कि उसके पति छोटे यादव (30) शुक्रवार को दोपहर तीन बजे करीब खेत से भैंस को चराकर घर आ रहे थे। रास्ते में अचानक बारिश होने की वजह से बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। दो पुत्र व एक पुत्री है। छोटे यादव खेती किसानी करते थे। बदौसा थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ओरहा में कल्लू की 15 वर्षीय पुत्री संगीता शनिवार को दोपहर खेतों में धान बेड़ की रखवाली कर रही थी। तभी अचानक गरज के साथ बिजली गिरी और चपेट कर संगीता गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। किशोरी को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। भाई मिथलेश ने बताया कि चार भाई व दो बहनों में संगीता सबसे छोटी थी। भूमिहीन होने के चलते बटाई के खेत ले जीवन यापन करते हैं। बटाई में लिए आठ बीघे खेत में धान की बेड़ लगी थी। संगीता इसी रखवाली करने गई थी। नायाब तहसीलदार कुमार शिवम व एसआई बालमुकुंद शुक्ला ने कागजी कार्रवाई की है। घटना से माता ज्ञान भारती समेत अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन