फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Two friends died in a road accident

Banda: खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत, अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

Tue, 06 Jun 2023 08:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Jun 2023 08:37 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Banda: Two friends died in a road accident
दीपक वाल्मिकी व कौशल प्रजापति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में खड़े ट्रक में बाइक घुसने से उसमें सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा मंगलवार शाम मटौंध थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट तक चकनाचूर हो गया। मृतक महोबा जनपद के रहने वाले थे।

विज्ञापन


महोबा के शेखनपुरा मोहल्ला निवासी दीपक वाल्मिकी (22) नगर पालिका महोबा में स्थाई सफाई कर्मी था। वह अपने दोस्त राठ चुंगी (महोबा) के रहने वाले कौशल (22) के साथ अपने जीजा स्व. विनोद वाल्मिकी की अंत्येष्टि में शामिल होने अतर्रा थाना क्षेत्र के दामूगंज मोहल्ले में मंगलवार को सुबह गया था। दीपक के जीजा की अंत्येष्टि मंगलवार दोपहर दो बजे थी। अंत्येष्टि के बाद दीपक अपने दोस्त कौशल के साथ बाइक से महोबा के लिए जा रहा था। बाइक दीपक चला रहा था।
विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के खड्डी तिगैला गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed