{"_id":"64662f531b4e02dad809f775","slug":"banda-teenager-died-of-electrocution-while-applying-mobile-charger-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: मोबाइल चार्जर लगा रही किशोरी की करंट से मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: मोबाइल चार्जर लगा रही किशोरी की करंट से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 18 May 2023 07:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 May 2023 07:33 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में स्विच बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आई किशोरी की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले के अतर्रा में स्विच बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से किशोरी की मौत हो गई। वह प्रधान की भतीजी थी। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव घर ले गए। कोतवाली क्षेत्र के महोतरा गांव निवासी दीपिका उर्फ शिवानी (16) गुरुवार को दोपहर घर में स्विच बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगा रही थी। अचानक हाथ में करंट लगने से अचेत होकर गिर गई।
विज्ञापन
परिजन उसे सीएचसी लेकर गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन थाने में सूचना दिए बिना शव को घर ले गए। पिता राजेश ने बताया कि वह पांच बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की थी। पिता मजदूरी करते हैं। वह महोतरा प्रधान विमला अवस्थी की भतीजी थी।
विज्ञापन