Banda Suicide: 10वीं की छात्रा ने लगाया फंदा, 50 रुपये लेने पर मां ने डांटा था, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Banda Crime: तिंदवारी थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। फटे कपड़े सिलवाने के लिए किशोरी ने बिना बताए 50 रुपये लिए थे। इस पर मां ने डांटा था, जिससे क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में फटे कपड़े सिलवाने के लिए मां को बिना बताए बेटी ने रुपये ले लिए। इसकी जानकारी होने पर मां ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मां की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की चौकी के ग्राम बेंदा के मजरा मुड़िया देव निवासी शिवकरन निषाद की कक्षा 10 की छात्रा अभिलाषा (15) को मां कुसमा देवी ने 50 रुपये लेने पर डांट दिया था। इससे झुब्ध होकर किशोरी ने सोमवार देर रात दुप्पटे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
किशोरी का शव घर के पीछे नीम के पेड़ से लटका मिला है। मां कुसमा देवी की नजर पड़ी, तो बदहवास हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभिलाषा मुड़िया देव में एक स्कूल में 10वीं की छात्रा थी। वह पांच बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी।
50 रुपये बिना बताए लिए थे
पिता बटाई और कुछ निजी भूमि पर कृषि करता है। ग्रामीणों के मुताबिक अभिलाषा ने अपने फटे कपड़ों को सिलाने के लिए 50 रुपये बिना बताए ले लिए थे। इसको लेकर मां कुसमा देवी ने डांट दिया था। मां की डांट से क्षुब्ध होकर अभिलाषा ने आत्मघाती कदम उठा लिया।