फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Security guard dies after being hit by an ambulance carrying injured people

Banda: घायलों को लेकर जा रही एंबुलेंस की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Sun, 17 Nov 2024 07:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Nov 2024 07:41 PM IST
सार

Banda News: बस स्टाप में हुए हादसे में घायलों को लादकर बांदा जा रही एंबुलेंस की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Banda: Security guard dies after being hit by an ambulance carrying injured people
मृतक नारायण की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घायलों को लेकर जा रही एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवैया बस स्टाप पर शनिवार को दोपहर दो बाइकों में हुई भिड़ंत में घायल हुए चार घायलों को लेकर 108 एंबुलेंस बांदा जा रही थी। फुफुंदी व कायल गांव के बीच मोड़ पर बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कायल गांव निवासी बाइक चालक नारायण (50) अचानक एंबुलेंस के सामने आ गया। एंबुलेंस की टक्कर से नारायण गंभीर घायल हो गया। एंबुलेंस ने उसे बांदा पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


भतीजे निरंजन ने बताया कि नारायण बड़ोदरा में बुलेट की चेन बनाने वाली फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात था। वह छह माह से गांव में ही रह रहा था। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। एक बीघा जमीन है। वह गांव में खेती किसानी भी करता था। बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि एंबुलेंस की टक्कर से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed