फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda's jawan martyr in an encounter with Naxalites in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में बांदा का लाल शहीद, आज रात गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Tue, 11 Feb 2020 01:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Feb 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Banda's jawan martyr in an encounter with Naxalites in Chhattisgarh
शहीद विकास कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सर्च ऑपरेशन के दौरान सोमवार को नक्सलियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ की कोबरा कंपनी के दो जवान शहीद हो गए थे। इनमें एक जवान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के लामा गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह विकास कुमार की शहादत की सूचना मिलते ही परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार वह दो माह पहले ही वह गांव आए थे।
विज्ञापन

विकास कुमार (30) सीआरपीएफ की कोबरा कंपनी में तैनात थे। वह छत्तीसगढ में नक्सल प्रभावित इलाके में सोमवार रात सर्च ऑपरेशन कर रहे थे तभी जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया।

मौके पर ही दो जवान शहीद हो गए जबकि तीसरे जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक जवान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता का निधन कई साल पहले हो चुका है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। 

मुख्यमंत्री ने शहीद विकास के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को मृतक आश्रित के तौर पर सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। 

पार्थिव शरीर लाने वाले सैनिक वाहन के लिये शहीद के घर तक का रास्ता दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed