फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda road accident, School bus hits bike, then drags it for 100 meters, painful death, driver absconds

बांदा सड़क हादसा: स्कूली बस ने बाइक को मारी टक्कर, फिर 100 मीटर तक घसीटा...दर्दनाक मौत, चालक फरार

Mon, 18 Sep 2023 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Sep 2023 12:10 PM IST
सार

Banda News: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार भी काफी थी। उधर चालक की लापरवाही को लेकर अभिभावको ने भी रोष जताया है।

विज्ञापन
Banda road accident, School bus hits bike, then drags it for 100 meters, painful death, driver absconds
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में  पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां में एक स्कूल बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। बस की चपेट में आकर बाइक सवार सौ मीटर तक घसीटता चला गया। इससे उसको काफी चोटें आईं और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। लोगों की भीड़ जमा होने से काफी देर तक जाम लग गया।

विज्ञापन

पुलिस के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और बस को वहां से हटाकर जाम खुलवाया गया।  खप्टिहा कलां निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा (53) पुत्र गणेश प्रसाद विश्वकर्मा बाइक से अउंरी कुइया की ओर बाइक से जा रहा था। सुबह करीब सात बजे खरेई के पास एक निजी स्कूल की बस ने उसको चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

बस की चपेट में आकर उसकी बाइक फंस गई और करीब सौ मीटर तक वह खसिटता चला गया। शोर मचाने पर बस रुकी और फिर चालक उतरकर भाग गया। बस में करीब 20 बच्चे सवार थे और हादसे से वे भी सहम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। बस की रफ्तार भी काफी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed