एक जान बचाने में...छह और ने गंवाई जान: करंट से झुलसा था युवक, बोलेरो से जा रहे थे CHC, फिर हुआ भयानक हादसा
Banda Accident: हादसे में कल्लू उसकी मां सैरबानों, कैफ, मुसाहिद, साकिर समेत एक अन्य की मौत हो गई। गंभीर घायल जाहिद और जाहिल को हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में एक की जान बचाने के चक्कर में छह और लोगों को जान गंवानी पड़ी। बोलेरो सवार सभी लोग करंट की चपेट में आए किशोर का इलाज कराने अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान सभी हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे का कारण भी जिले भर में मौत बनकर दौड़ने वाले भारी वाहन बने हैं।
बताया जा रहा है तिलौठा निवासी कल्लू करंट की चपेट में आकर गंभीर झुलस गया था। इसके चलते मां सैरबानों व पारिवारिक अन्य लोग उसे बोलेरो से लेकर बबेरू सीएचसी इलाज कराने रवाना हुए थे। लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। इसमें करंट की चपेट में आए कल्लू की जान तो चली ही गई।
साथ में उसकी मां समेत छह अन्य को भी जान गंवानी पड़ी। हादसे का कारण तेज रफ्तार व भारी वाहन बने हैं। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि बोलेरो करीब 120 से 130 की रफ्तार से ड्राइवर दौड़ा रहा था। इसी के चलते वह रोड पर खड़े ट्रक में बेकाबू होकर घूस गई।
पूरे गांव में मातम पसरा
इसमें घटना स्थल पर पांच की मौत हो गई और एक की सीएचसी में मौत हुई है। फिलहाल मृतक मुस्लिम समाज से हैं। ऐसे में बकरीद त्योहार के दिन बड़ा हादसा होने से पूरे गांव में मातम पसर गया है। हादसे की सूचना पर डीएम दुर्गा शक्तिनाग पाल और एसपी अभिनंदन भी पहुंचे थे।
हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत
बबेरू क्षेत्र में कमासिन रोड पर परइयादाई के पास गुरुवार रात रोड पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो घुस गई। हादसे में बोलेरो सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा है। दोनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बोलेरो में सवार थे आठ लोग
कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौठा गांव निवासी कल्लू (13) पुत्र गुज्जी रात करीब पौने नौ बजे करंट की चपेट में आ गया। कल्लू को लेकर मां सैरबानों (38), कैफ (16) पुत्र चिक्की, बोलेरो चालक हासिम (35), जाहिद (35), जाहिल (30) पुत्र अजमत, साकिर पुत्र नासिर समेत आठ लोग अस्पताल के लिए निकले थे।
ट्रक के घुसी गई बोलेरो, उड़ गए थे परखच्चे
बताया जा रहा है कि रास्ते में बबेरू कोतवाली क्षेत्र में कमासिन रोड पर परइयादाई के पास करीब साढ़े नौ बजे के बोलेरो बीच रोड पर खड़े ट्रक में घुस गई। जोरदार टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आगे की सीट पर बैठे चालक समेत सभी लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।