{"_id":"66438b58bfacb5ca9a086a14","slug":"banda-report-filed-against-four-including-groom-for-refusing-to-marry-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: शादी से इनकार करने पर वर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: शादी से इनकार करने पर वर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 14 May 2024 09:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 14 May 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले के अतर्रा में बहाने बनाकर शादी से इनकार किए जाने पर लड़की पक्ष से भाई ने बिसंडा थाने में वर सहित उसके माता,पिता व भाई के खिलाफ दहेज अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी एक युवक ने बिसंडा थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी बांदा के कालूकुआं विश्व विहार कॉलोनी निवासी योगेंद्र उर्फ राजुल के साथ तय हुई थी।
विज्ञापन
दोनों पक्षों की बात के अनुसार इस साल की दो मार्च को शादी होनी थी। जिस पर लड़के पक्ष के लोगों द्वारा मैरिज हॉल पसंद ना होने एवं शादी की तारीख में मुहूर्त ना होने की बात कहकर शादी को तोड़ दिया। इसके बाद शादी करने में अतिरिक्त दहेज की मांग की गई। विरोध करने पर शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की के भाई की तहरीर पर थाना बिसंडा पुलिस ने वर योगेंद्र उर्फ राजुल, उसके पिता यशेंद्र नाथ, माता सुनीता, व भाई पप्पू के खिलाफ दहेज अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन