फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Relative accused of Misdeed with minor; police register case and launch search for the accused

बांदा: रिश्तेदार पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की

Wed, 07 Oct 2026 09:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 07 Oct 2026 09:30 PM IST
सार

Banda News: मां ने पारिवारिक जेठ पर पांच अक्तूबर की रात में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Banda: Relative accused of Misdeed with minor; police register case and launch search for the accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पारिवारिक जेठ पर पांच अक्तूबर की रात में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि पांच अक्तूबर को पति बीमार पिता को इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए थे। वह घर पर बेटी के साथ थीं। पति के कहने पर वह लोग रात में पारिवारिक जेठ घर पर रुक गए। घर के लोग बाहर सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। किशोरी ने घटना की जानकारी मां को दी। बुधवार को पति के लखनऊ से लौटने के बाद महिला थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा में प्रारंभिक चिकित्सकीय परीक्षण कराया। मेडिकल परीक्षण बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में होगा। क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed