फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Old man locked himself in the room and hanged himself

Banda: वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 17 Jul 2024 05:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Jul 2024 05:21 PM IST
सार

Banda News: वृद्ध ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन आत्महत्या की ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Banda: Old man locked himself in the room and hanged himself
शिवबली सिंह की फाइल फोटाे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा में नशे की हालत में घर आए वृद्ध ने कमरा बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी। किसी तरह कमरा खोलकर शव बाहर निकाला गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी शिवबली सिंह उर्फ बाबू सिंह (65) ने मंगलवार की शाम घर में कमरे के अंदर मफलर से खूंटी में फंदा लगा लिया। पत्नी साधना घरेलू काम कर रही थीं। जब वह कमरे में गईं तो दरवाजा बंद मिला। उन्होंंने आवाज दी तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

विज्ञापन


तब पड़ोसियों को बुलाकर जंगले से दिखवाया तो वह फंदे से लटका मिला। 
बेटे सत्यम ने बताया कि पिता प्रतिदिन नशे में घर में आते थे। नशे में उन्होंने फंदा लगाया है। वह दो भाई हैं। छोटा भाई विनय दिल्ली में कमाता है। एक बहन की शादी हो चुकी है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि परिजन नशे में फंदा लगाने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed