{"_id":"632ae5476674c84949107385","slug":"banda-news-student-died-due-to-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आकाशीय बिजली गिरने से छात्र की मौत, आर्मी भर्ती की कर रहा था तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आकाशीय बिजली गिरने से छात्र की मौत, आर्मी भर्ती की कर रहा था तैयारी
Wed, 21 Sep 2022 03:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Sep 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
छात्र की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में थाना जसपुरा के रामपुर गांव में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से छात्र गुलशन पुत्र रामपाल वर्मा (18) का निधन हो गया। छात्र जसपुरा में स्थित प्रहलाद सिंह स्मारक में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह एक वर्ष से आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
दिन में मवेशी चराने के बाद अपने घर में मवेशियों को बांधकर आर्मी की तैयारी के लिए दौड़ने चला गया। तभी आकाशीय बिजली गिरने से छात्र की मौत हो गई। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। मृतक का बड़ा भाई सुनील व पिता रामपाल वर्मा जम्मू में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद मां गौरी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता के पास महज 2 बीघे का पट्टा है। थाना प्रभारी जसपुरा राजेश नारायण ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम पैलानी लाल सिंह यादव ने बताया कि लेखपाल को भेजकर जानकारी ली जा रही है। मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन