फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda News: a man died after falling from roof

Banda News: छत से गिरकर मजदूर की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 12 Jul 2022 12:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Jul 2022 12:08 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में छत से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Banda News: a man died after falling from roof
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में तिंदवारी कस्बे के शंकर नगर निवासी 45 वर्षीय मजदूर सूरज वर्मा की सोमवार रात छत से गिरकर मौत हो गई। रात करीब दो बजे ट्रक से ईंटें उतार कर वापस घर जा रहे पड़ोसी अजय वर्मा ने बताया कि सूरज छत के नीचे गली में गिरा पड़ा था। उसके सिर से खून निकल रहा था। शोर मचाकर पड़ोसियों को जगाया। आनन-फानन सूरज को पीएचसी ले जाया गया, यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पड़ोसी अजय वर्मा ने बताया कि सूरज मजदूरी कर जीवनयापन करता था। सोमवार को पत्नी अमित कुमारी बच्चे के साथ बहन की बेटी की गोद भराई कार्यक्रम में मुंगुस गांव चली गई थी। मजदूर सूरज अपने पीछे पत्नी अमित कुमारी सहित खुशी (8 वर्ष),  खुशबू (6 वर्ष), मुस्कान (5 वर्ष), महिमा (4 वर्ष) व  बेटा युवराज (2 वर्ष) को रोता बिलखता छोड़ गया। भूमिहीन सूरज वर्मा दिहाड़ी मजदूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed