{"_id":"635a5806a4f6d436a55726b5","slug":"banda-newborn-died-due-to-negligence-of-staff-in-women-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: महिला अस्पताल में स्टाफ की लापरवाही से नवजात की मौत, पिता ने लगाया 1500 रुपये मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: महिला अस्पताल में स्टाफ की लापरवाही से नवजात की मौत, पिता ने लगाया 1500 रुपये मांगने का आरोप
Thu, 27 Oct 2022 03:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 Oct 2022 03:37 PM IST
सार
बांदा के जिला महिला अस्पताल में नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि स्टाफ की लापरवाही से नवजात की मौत हुई है। बच्चे के पिता ने स्टाफ पर 1500 रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा में जिला महिला अस्पताल में स्टाफ की लापरवाही से नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ ने पैसों की डिमांड की और न देने पर बच्चे की हालत गंभीर बताकर रेफर का पर्चा थमा दिया। इससे नवजात की मौत हो गई। आरोप यह भी है कि देर रात बच्चे को न ले जाने पर पुलिस बुलाने की धमकी दी। पूरे मामले में सीएमएस ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
नरैनी तहसील के करतल गांव के रहने वाले बृजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को नरैनी सीएचसी में उसकी पत्नी की नॉर्मल डिलिवरी हुई थी। बच्चे को जन्म से हिचकी आ रही थी। इस पर वहां से उसे रेफर कर महिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने जांच की डॉक्टरों ने कहा कि ठीक हो जाएगा। परेशानी की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
आरोप है कि यहां तैनात स्टाफ ने 1500 रुपये की मांग की। मांग पूरी न करने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। बृजेश ने बताया कि उसने रात 12 बजे बच्चे को लेकर जाने से मना किया तो पुलिस बुलाने की धमकी दी। इस बीच बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस सुनीता सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। वह खुद देर रात अस्पताल गईं थी। जांच में ऐसा कुछ नहीं है। फिर भी जांच कराई जा रही है। पैसे मांगने के आरोप पर कहा कि पैसे मांगने की कोई बात नहीं है। उन्हें हायर सेंटर ले जाने की बात कही गई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि हम यहीं इलाज कराएंगे। डॉक्टर ने पूरा प्रयास किया, लेकिन बच्चे की मौत हो गई।