फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Murder Husband stabbed his wife to death suspected her character fled with the children

Banda Murder: पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर की हत्या, चरित्र पर करता था शक…बच्चों को लेकर हुआ फरार, जांच शुरू

Thu, 24 Jul 2025 01:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 24 Jul 2025 01:21 PM IST
सार

Banda News: पैलानी थाना क्षेत्र में चरित्र पर शक के चलते पति ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपने तीन बच्चों संग फरार हो गया।

विज्ञापन
Banda Murder Husband stabbed his wife to death suspected her character fled with the children
घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव निवासी बजरंगी प्रजापति ने गुरुवार को सुबह पत्नी  शोभा की सब्जी काटने वाले चाकू से गोद कर हत्या कर दी। वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव निवासी बब्बू प्रजापति ने बताया कि उसका छोटा भाई बजरंगी अपनी पत्नी की हरकतों से परेशान रहता था। कई बार पत्नी ने बजरंगी की हत्या भी करनी चाही। साथ ही, कई-कई महीने घर से गायब भी रहती रही, जो उसे नागवार गुजरा।

विज्ञापन

घर का सारा सामान जेवरात व जानवर इत्यादि बेचकर पहले  जा चुकी है। दूसरी शादी भी कर चुकी थी। बजरंगी अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद अपने पुत्र मयंक, लड़की दीक्षा और अंशु  को साथ लेकर घर से फरार हो गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम व स्थानीय पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। आला कत्ल शव के पास से बरामद किया गया है। पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि चाकू से गोदकर हत्या की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed